विडियो रीप्ले से मिले गोल ने स्पेन को फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में अहम गोल दिलवा दिया। स्पेन के सब्सिट्यूट खिलाड़ी लागो अस्पास ने गोल कर स्पेन को सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ 2-2 से बराबरी करा दी। दानी कार्वाजल के क्रॉस पर उनके शानदार डिफ्लेक्शन से हुए गोल को पहले ऑफसाइड करार दे दिया गया लेकिन विडियो रेफरल के बाद रेफरी ने कालिनिनग्राद स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में अपने फैसले को बदला।
इससे पहले एक और सब्सिट्यूट खिलाड़ी मोरक्को के युसुफ अन नेसीरी ने 81वें मिनट में गोल कर पहले ही टूर्नमेंट से बाहर हो चुकी टीम को जीत की एक आस दी। इससे पहले आंद्रेस इनिएस्ता और सरगियो रामोस के बीच हुई गलतफहमी का मोरक्को ने पूरा फायदा उठाया। खालिद बौतेब ने 14वें मिनट में गोल कर इस विश्व कप में मोरक्को के लिए पहला गोल किया। इनिएस्ता ने पांच मिनट बाद ही अपनी भूल का सुधार करते हुए इस्को को पास दिया जिसे उन्होंने गोल में तब्दील कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं।
पुर्तगाल और ईरान का मुकाबाल ड्रॉ होने के बाद स्पेन गोल अंतर के चलते ग्रुप बी में टॉप पर रहा। राउंड ऑफ 16 में उसका मुकाबला रविवार को मॉस्को में मेजबान रूस से होगा जो ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर रहा है। वहीं, पुर्तगाल ग्रुप ए की चोटी की टीम उरुग्वे से शनिवार को सोची में खेलेगी ।
स्पेन की टीम भले ही आगे बढ़ गई और लगातार 23 मैच से इस टीम ने कोई मुकाबला न हारा हो लेकिन इस मैच में उसके डिफेंस में काफी खामियां देखने को मिलीं। मोरक्को की टीम जो पिछले दो मुकाबलों में कोई गोल नहीं कर पाई थी उसने दो गोल किए। इससे पहले, स्पेन ने अपना पहला मैच पुर्तगाल के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला था और ईरान से उसकी टीम को 1-0 से जीतने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।
मोरक्को ने मैच में अच्छा डिफेंस दिखाया और तेज जवाबी हमले किए। मोरक्को की टीम लगातार स्पेन के लिए चुनौती बनी रही। स्पेन के गोलकीपर दे गिआ को पुर्तगाल के खिलाफ मुकाबले के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनकी गलती के कारण ही रोनाल्डो ने उस मुकाबले में स्पेन के खिलाफ अपने तीन में से एक गोल किया था। लेकिन मोरक्को के खिलाफ मैच में वह काफी उपयोगी साबित हुए- पहले उन्होंने बौतेब को अपना दूसरा गोल करने से रोका। इसके बाद 50वें मिनट में जब एमबार्क बोसुफा एक क्रॉस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो उन्होंने गेंद को पंच कर खतरा टाला।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More