भारत ने रविवार को मुंबई फुटबॉल एरेना में कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. छेत्री इसके साथ ही सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में अर्जेन्टीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अब 64 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं. छेत्री ने आठवें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई और फिर 29वें मिनट में एक और गोल दागकर मेस्सी की बराबरी कर ली.
अपने 102वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 33 साल के छेत्री से अधिक गोल सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए हैं. उनके नाम पर 150 मैचों में 81 गोल दर्ज हैं. छेत्री और मेस्सी हालांकि सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं. भारत ने यूएई में 2019 में होने वाले एशियाई कप की तैयारी के मकसद से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था और इस प्रतियोगिता में उसकी खिताब जीत दर्शाती है कि छेत्री और उनकी टीम की तैयारी सही राह पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 1-2 की शिकस्त के बाद भारतीय टीम आज बेहतर लय में दिखी.
भारत को पहला बड़ा मौका सातवें मिनट में मिला जब केन्या के बर्नार्ड ओगिंगा के फाउल के कारण मेजबान टीम को फ्री किक मिली. अनिरुद्ध थापा की फ्री किक सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास पहुंची जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को आठवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया. भारत ने दो मिनट बाद एक और अच्छा मूव बनाया लेकिन इस बार छेत्री को अन्य खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला. ओगिंगा और ओवेला ओचींग ने केन्या के लिए अच्छा मौका बनाया लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उनके हमले को नाकाम कर दिया.
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More