एशियाड: भारत ने हॉकी में सबसे बड़ी जीत का 86 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा

By: Dilip Kumar
8/22/2018 4:58:07 PM
नई दिल्ली

भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को सबसे बड़ी जीत का 86 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 18वें एशियाई खेलों में पुरुष टीम ने हॉन्गकॉन्ग को 26-0 से हरा दिया। इससे पहले भारत ने 1932 ओलिंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था। भारत के आकाशदीप सिंह ने दूसरे मिनट में ही मैच का पहला गोल किया। उसके बाद तीसरे मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया।

भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय ने 4-4 गोल किए। आकाशदीप सिंह ने 3 और वरुण कुमार-मनप्रीत सिंह ने 2-2 किए। सुनील और विवेक सागर ने 1-1 गोल दागे।


comments