दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने देश के विभिन्न राज्यों से उच्च शिक्षा के लिए आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं महाविद्यालयों में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। अभाविप की सभी महाविद्यालय इकाइयों द्वारा आयोजित ‘वेलकम फ्रेशर्स’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय जीवन के प्रथम दिन अपनत्व एवं सहयोग का अनुभव कराया गया।
इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालयों में विशेष सहायता केंद्र (हेल्पडेस्क) स्थापित कर नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया, दस्तावेज़ सत्यापन, टाइम-टेबल, ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विभागीय जानकारी, कक्षाओं तथा महाविद्यालय परिसर से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराईं। विद्यार्थियों को परिसर का मानचित्र, उपयोगी संपर्क विवरण एवं आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे वे विश्वविद्यालय के वातावरण से सहजता से परिचित हो सकें। दिल्ली से बाहर के राज्यों से आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आवास, परिवहन तथा अन्य स्थानीय व्यवस्थाओं के संबंध में भी अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा यथासंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करना देशभर के लाखों विद्यार्थियों का सपना होता है। ऐसे में विश्वविद्यालय जीवन के प्रथम दिन प्रत्येक विद्यार्थी को आत्मीयता, विश्वास और सहयोग का अनुभव कराना हमारा दायित्व है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का परिवार है। इसी भावना के साथ हमारी सभी महाविद्यालय इकाइयाँ नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन में जुटी हुई हैं। प्रवेश प्रक्रिया से लेकर शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ तक और उसके बाद भी विद्यार्थी परिषद प्रत्येक विद्यार्थी की सुविधा, सहायता एवं छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More