भारतीय टीम शुक्रवार को एशियाई खेल में महिलाओं के कबड्डी फाइनल में ईरान के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठी। जकार्ता के थिएटर गरुड़ा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान के हाथों भारत को 24-27 की शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम खराब और बेहद लचर अंपायरिंग का भी शिकार हुई। अंपायरों के गलत निर्णयों के कारण भारतीय टीम ने करीब 5 अंक गंवाए। हालांकि, भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष और महिला दोनों में से कोई एक टीम एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से चूकी हो। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सिल्वर मेडल जीता जबकि भारतीय पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं ईरान की पुरुष टीम अब फाइनल में भारत को हराने के बाद गोल्ड की प्रबल दावेदार है। याद हो कि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने साल 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।
मौजूदा एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 43-12 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मैच में भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 38-12 से रौंदा। फिर तीसरे मैच में इंडोनेशिया को 54-22 से करारी शिकस्त दी। इसके बाद चीनी ताइपो को 27-14 अंकों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More