छोटे पर्दे यानी टेलीविजन पर जल्द ही एक बार फिर आम आदमी की कहानी दिखने वाली है. जी हां, सोनी सब टीवी पर जल्द ही एक नया शो लेकर आ रहा है, जिसका नाम है ‘बीचवाले-बापू देख रहा है’. मध्यम वर्ग के संघर्षों, उनकी उम्मीदों, खुशियों और सामाजिक दबाव जैसे विषय पर आधारित यह सीरियल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा. गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह शो रात 10 बजे दिखाया जाएगा. सोनी सब चैनल के अनुसार ‘बीचवाले-बापू देख रहा है’ (BEECHWALE- BAPU DEKH RAHA HAI) का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार को होगा.
मिडिल-क्लास इंसान के जीवन का लेखा-जोखा
इस शो का निर्माण और निर्देशन, गरिमा विज़न के अश्विनी धीर ने किया है. ‘बीचवाले-बापू देख रहा है’ सीरियल की कहानी भारत के मिडिल-क्लास व्यक्ति की है. वह अपने मूल्यों और इच्छाओं के बीच फंसा है. उसका सपना एक बड़ा घर, फैंसी कार खरीदने और विदेश घूमने का है, लेकिन सीमित आय और जरूरी खर्चों की वजह से एक के बाद उसके सपने पीछे छूटते चले जाते हैं. यह शो ज़ाकिर हुसैन अभिनीत, बॉबी बीचवाले के इर्द-गिर्द घूमता है. बॉबी मुख्य नायक है, जो कि एक संयुक्त परिवार का हिस्सा है.
इस परिवार में रहते हैं, बॉबी के 70 साल के पिता (मिथिलेश चतुर्वेदी) और 92 साल के उसके दादाजी (जगदीश कंवल), जिन्हें लोग ‘बापूजी’ कहकर बुलाते हैं. वह एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं. वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ काम करते थे और हमेशा खुद को परेशानियों के बीच में फंसा हुआ पाते थे. इस वजह से उन्हें महात्मा गांधी ने ‘बीचवाले’ की उपाधि दी थी. वह इस उपाधि का खुशी-खुशी अपने सरनेम की तरह इस्तेमाल करने लगे.
बॉबी स्पेयर पार्ट्स की दुकान और एक गैरेज चलाता है. परिवार का एक जिम्मेदार बेटा होने के नाते, वह परिवार की खुशहाली की चिंता करता है. किसी का नुकसान किए बिना वह सबको फायदा पहुंचाने के लिए अपने जीवन में थोड़े बहुत जुगाड़ आजमाता रहता है. बॉबी की पत्नी अनाया खरे अभिनीत चंचल बीचवाले, अपने नाम के अनुरूप चंचल दिमाग की है. वह हमेशा अपनी सीमा से ज्यादा चीजें चाहती है और उन्हें ईएमआई पर खरीदती है या फिर उसे खरीदने के लिए अपने पति को झिड़कती रहती है. बॉबी का छोटा भाई, मनोज गोयल अभिनीत पपी बीचवाले एक सेल्स एक्जीक्यूटिव है और विचारों से गांधीवादी है.
पपी की पत्नी, अंकिता शर्मा अभिनीत शीतल बीचवाले एक तानाशाही मिजाज वाली आधुनिक महिला है और घर के काम करने से जी चुराती है. कलाकारों में कुछ अन्य प्रमुख किरदार भी शामिल हैं जैसे, चंचल की मां, रीता (शुभांगी गोखले) और चंचल के जुगाड़ू भाई राजू (राजीव पांडेय). पहले की तरह ही, ‘बीचवाले’ परिवार अभी भी अपनी सभी समस्याओं के हल ‘बापूजी’ से ही मांगते हैं.
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More