राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में छह मोरों की मौत के बाद जू प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि बर्ड फ्लू से मोरों की मौत होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन सतर्क होते हुए अनिश्चितकाल के लिए चिड़ियाघर को बंद कर दिया है. मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करनेवालों को चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया गया. मॉर्निंग वॉक पर आनेवालों के साथ-साथ चिड़ियाघर प्रशासन के आदेश से क्रिसमस और नये वर्ष के अवसर पर यहां पिकनिक मनाने के लिए आनेवालों को भी निराशा हाथ लगी है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में छह मोरों की मौत हो गयी है. मोरों की मौत का कारण जानने के लिए भोपाल के आनंद नगर स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान से संपर्क किया गया. यहां परीक्षण में एवियन इंफ्लुएन्जा एच5एन1 वायरस पाये जाने के बाद संजय गांधी जैविक उद्यान को संक्रमणमुक्त करने और स्वच्छ किये जाने तक चिड़ियाघर को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश निदेशक ने जारी किया है.
मालूम हो कि बिहार में बर्ड फ्लू की छिटपुट घटनाएं हाल ही में सामने आयी हैं. मुंगेर में सबसे पहले बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद प्रशासन ने मुर्गियों को मारकर बर्ड फ्लू को खत्म किया. वहीं, अररिया के एक गांव में भी बर्ड फ्लू की बात सामने आयी थी. भागलपुर में भी बर्ड फ्लू से कई मवेशियों की मौत होने की सूचना सामने आयी थी.
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More