मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। वे गुरुवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी योजना वर्ष 2020 तक जमशेदपुर के 27 हजार बेघरों को घर देना है और इस दिशा में काम शुरू हो गया है। शहर में अब कोई बेघर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि रांची में 29-30 नवंबर को वैश्विक एग्रीकल्चरल फूड समीट का आयोजन हो रहा है। इसमें भागीदारी के लिए 10 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें आठ राज्यों से किसान शामिल होंगे। इसके अलावा चार देशों से भी किसान भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर कमेटी के तत्वावधान में हर साल भव्य रूप से आयोजित होनेवाली छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों संग सोन मंडप में बैठक की। सूप व फल वितरण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां बांटी। छठ पर सूर्य मंदिर परिसर में बालीवुड के पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गुंजन यादव, कमलेश सिंह आदि थे।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More