छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के दूसरे और अंतिम चरण में शाम सात बजे तक 71.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है। साथ ही इसमें और वृद्धि की संभावना जताई गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि दूसरे चरण में 71.93 फीसद वोट पड़े हैं, हालांकि उन्होंने साफ किया कि अंतिम आकड़ों में मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है। पहले चरण में बस्तर में करीब 76 फीसद मतदान हुआ है। उस लिहाज से अभी दूसरे चरण में कम मतदान है। छत्तीसगढ़ चुनाव में दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत धीमी रही। पहले दो घंटों में महज 12 फीसद मतदान हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह ईवीएम की खराबी और राजनीतिक दलों की अनुपस्थित रही। कई बूथों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें आईं।
वहीं, कुछ बूथों पर राजनीतिक दलों के एजेंटों के देर से पहुंचने की वजह से मतदान समय पर शुरू नहीं हो पाया। दूसरे दो घंटों में भी लगभग 12 फीसद ही मतदान हुआ, लेकिन दोपहर बाद इसकी रफ्तार बढ़ी। मतदान खत्म होने के निर्धारित समय पांच बजे तक 64.8 फीसद मतदान दर्ज हुआ। आयोग ने शाम सात बजे 71.93 का आंकड़ा जारी किया। साथ ही इसमें और वृद्धि की संभावना जताई गई है। दूसरे चरण की 72 सीटों पर शुरुआती चार घंटों में छह फीसद प्रति घंटे की रफ्तार से मतदान हुआ। पहले चार घंटे में सुबह 10 बजे तक 12.54 फीसद मतदान हुआ। अलगे दो घंटे यानी दोपहर 12 बजे तक कुल 25.56 फीसद मतदान हुआ।
दोपहर दो बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और औसत 10 फीसद प्रति घंटे की गति आ गई। चार बजे तक मतदान के औसत आंकड़े में करीब 20 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 58.47 फीसद पर पहुंच गया। इसके बाद गति बढ़ी रही। साढ़े चार बजे की स्थिति में मतदान का प्रतिशत 59.41 तक पहुंचा। मतदान के अंतिम घंटे में महज छह फीसद मतदान हुआ। शाम पांच बजे निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार चार बजे तक यह आंकड़ा 58.47 था। पांच बजे तक इसमें केवल छह फीसद की बढ़ोतरी हुई है।
पहले चरण की 18 सीटों का ज्यादातर हिस्सा जंगल व पहाड़ी था। नक्सली धमकी और खतरा भी था। इसके विपरीत दूसरे चरण में शामिल 72 सीटों का अधिकांश हिस्सा मैदानी है। राजधानी समेत बड़े और प्रमुख शहरों के साथ साक्षरता दर भी बेहतर है। राज्य की 18 सीटों के लिए पहले चरण में 12 नवंबर को हुए मतदान में 76.44 फीसद मतदान हुआ है। 2013 में इन सीटों पर 75.86, 2008 में 67.14 और 2003 में 65.68 फीसद मतदान हुआ था।
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More