भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप में बुधवार को जीत के साथ शुरुआत की। उसने पूल सी के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हरा दिया। भारत की ओर से कप्तान मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने एक-एक गोल किए। वहीं, सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए। वे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। वहीं, पूल सी के अन्य मैच में बेल्जियम ने कनाडा को 2-1 से हराया।
भारत 14वीं बार विश्व कप में खेल रहा है। उसने सातवीं बार ओपनिंग मैच में जीत हासिल की। 2014 में वह बेल्जियम के खिलाफ अपना ओपनिंग मैच हार गया था। भारत ने विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 12 साल बाद हराया है। इससे पहले उसने 2006 में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया था।
भारत ने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 गोल किए हैं, जबकि उसके खिलाफ छह गोल हुए हैं। दोनों टीमें ओवरऑल अब तक 43 बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरी हैं। भारत ने 26 मैच जीते हैं, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी बार 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मुकाबला हुआ था। भारत ने वह मैच 5-2 से जीता था।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More