डॉ. श्रवण श्रीवानी ने दावे के साथ कहा है कि अगर ओ पी चौधरी चुनाव नहीं जीतते हैं तो मैं अपनी मूछ मुंडवा लूंगा. छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव में अगर सबसे ज्यादा कोई विधानसभा क्षेत्र चर्चा में रहा है तो वह रायगढ़ जिले का खरसिया विधानसभा क्षेत्र है. साल 1988 के चुनाव में स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रस्तावक रहे श्रीवानी.
खरसिया से कांग्रेस और भाजपा के दो कद्दावर प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. एक तरफ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल और दूसरी तरफ भाजपा की ओर से कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर राजनीति का दामन थामने वाले युवा ओ पी चौधरी हैं. खास बात यह है कि दोनों ही युवा हैं, हम उम्र हैं और दोनों का अपना अपना व्यक्तित्व है और दोनों ही खरसिया के माटी पुत्र हैं.
मगर इस बार चुनावी महासंग्राम में आमने-सामने खड़े हैं, जिसके कारण विधानसभा छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा हॉट सीट माने जाने लगी. कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले खरसिया विधानसभा क्षेत्र में पहली बार भाजपा कांग्रेस को कांटे की टक्कर देते नजर आ रही है. पहले इस सीट पर जहां कांग्रेसी एक तरफा जीतते आ रही थी. अब हाल यह है कि मामला बराबरी पर आकर अटका है. बहरहाल अब फैसला खरसिया के मतदाता कर चुके हैं, जो 11 दिसंबर को सामने आएगा.
इसी बीच दोनों ही पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपनी अपनी तरफ से जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल अभी जो मामला चर्चा में है वह है खरसिया के भाजपा के वरिष्ठ नेता और साल 1988 के चुनाव में स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रस्तावक रहे पूर्व पार्षद डॉ. श्रवण श्रीवानी का. उन्होंने इस बार दावे के साथ भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के जीत की बात कही है. इसी आत्मविश्वास के साथ उन्होंने उनकी जीत पर अपने मूछों तक को दाव पर लगा दिया है.
उन्होंने कहा कि लोगों और मतदाताओं का रुझान और जिस प्रकार से उन्होंने आगे बढ़कर ओ पी चौधरी का सपोर्ट किया है, मैं दावे के साथ कहता हूं कि इस बार खरसिया विधानसभा का परिणाम ओपी चौधरी के पक्ष में होगा. अगर ओ पी चौधरी नहीं जीतते हैं और परिणाम विपरीत आते हैं तो मैं जीवन भर के लिए अपनी मूंछ मुंडवा लूंगा.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More