किन्नर अखाड़ा ने शाही अंदाज में निकाली यात्रा

By: Dilip Kumar
1/6/2019 6:30:14 PM
नई दिल्ली

कुंभ मेला में किन्नर अखाड़े की देवत्य यात्रा रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। देवत्व यात्रा प्रयागराज शहर के मार्गों के दोनों मौजूद लोगों ने किन्नर संन्यासियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। हर आयु वर्ग के लोगों में किन्नर संन्यासियों की झलक पाने के लिए उत्सुकता थी। किन्नर संन्यासियों की देवत्व यात्रा सुबह नौ बजे रामभवन से रवाना हुई। कोठा पारचा, बाई का बाग, रामबाग, बैरहना से अलोपीबाग तक देवत्व यात्रा पहुंच गई है। अलोपीबाग में पूजन और अर्चन के बाद यात्रा दारागंज की ओर आगे बढ़ गई है। दारागंज से होते हुए सेक्टर 12 में पहुंचेगी।

इसमें दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद, केरल आदि से किन्नर सन्यांसी शामिल हैं। किन्नर अखाड़े की देवत्व यात्रा जब बैरहना से निकली तो लोग किन्नर संन्यासियों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक अधिक दिखे। मार्गों के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किन्नर संन्यासियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। रथ व ऊंटों पर बैठे किन्नर संन्यासियों की शोभा निराली थी।


comments