Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

By: Dilip Kumar
2/24/2024 4:13:26 AM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शनिधाम यहाँ 21 शनिवार परिक्रमा करने से ही मनोकामना पूर्ति हो जाती हैं। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम की स्थापना श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित श्री शनिधाम पीठाधीश्वेर महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानन्दपुरी जी महाराज (दाती जी महाराज) द्वारा की गयी है। इस धाम को स्थापित करने के पीछे दाती जी का जो उद्देश्य था वो था जनसाधारण के मन में श्री शनिदेव के प्रति व्याप्त भय को दूर करना। क्योंकि उन्हें ये महसूस हुआ कि वास्तम में जो चराचर विश्च को भय से मुक्ति देते हैं, लोग उन्हीं से सबसे ज्यादा भयभीत हैं। इसलिए इस शनिधाम के रूप में श्री शनिदेव को लोगों के बीच लाकर उन्होंने लोगों को श्री शनिदेव से जोडऩे की दिशा में एक प्रयास किया ताकि श्री शनिदेव को लेकर लोगों के मन में जो धारणाएं, जो मिथ बस चुके हैं, वो बाहर निकल सकें और खुशी की बात है कि दाती जी का ये ध्येय आज बहुत हद तक पूरा हो चुका है और इस बात को सिद्घ करती है इस शनिधाम में आने वाले लोगों की संख्या, जो दिनोदिन बढ़ती जा रही है।

पिछले 40 वर्षो से पूज्य गुरुदेव का एक ही संदेश है : शनि शत्रु नही मित्र है। शनि भाग्य विधाता है। शनिदेव कर्म के दाता है। शनिदेव धर्म के दाता हैं। शनि शत्रु नहीं, मित्र है। आपको श्री शनिदेव से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं, काले रंग से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं। भयभीत होना है तो अपने काले कर्मो से भयभीत होइये। अपने स्वार्थ से भयभीत होइये क्योंकि श्री शनिदेव तो हमेशा सेवा में बसते हैं। फिर चाहे वो गरीबों की सेवा हो या गायों की सेवा या बुजुर्गों की सेवा हो। जो व्यक्ति अपने माता पिता की सेवा, धर्मानुकुल आचरण और राष्ट्र से प्रेम करता है उसे तो भगवान शनिदेव कभी कष्ट दे ही नहीं सकते। लेकिन ये सब बातों लोगों तक पहुचानें के लिए एक प्लेटफार्म चाहिए और उसी प्लेटफार्म का नाम है भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित श्री शनिधाम। जहां श्री शनिदेव के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी, अष्टधातु से बनी मूर्ति इस धाम के शिखर पर स्थापित है।

इस मूर्ति की स्थापना 31 मई 2003 में सौ करोड़ बत्तीस लाख शनि मंत्रों के जाप के उपरांत दाती जी महाराज के सानिध्य में श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवश्रम जी महाराज के करकमलों द्वारा की गई थी। श्री शनिदेव इस शनिधाम के मुख्य देवता हैं। श्री शनिदेव के अलावा धाम में अन्य देवताओं जैसे हनुमान जी, देवी जगदम्बा, माँ काली, नवग्रह, द्वादश ज्योतिर्लिंग, भैरो बाबा और अन्य देवता के मंदिर भी हैं। श्री सिद्ध शंक्ति पीठ शनिधाम की स्थापना को 4 दशक हो गये है। इस धाम की सबसे खास बात यह है कि यहां पूजा करने के लिए कोई भी पंडित या पुजारी नहीं है। यहां सभी पुरुष और महिलायें दोनों खुद ही श्री शनिदेव की परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना, तेलाभिषेक करते हैं। भक्त श्री शनिदेव की मूर्ति पर स्वयं लाल लुंगी पहनकर पानी से गीला होकर सरसों का तेल चढ़ाते हैं तो भक्तों की समस्या का समाधान स्वत: ही जाता है। यहाँ प्रत्येक शनिवार को हजारों की तादाद में श्री शनिदेव के भक्त पहुंचते हैं और अपने आराध्य देव श्री शनिदेव की पूजा-अर्चना, तेलाभिषेक करते है। तैलाभिषेक के उपरांत श्री शनिदेव की मूर्ति को गले लगाकर चूमते भी हैं। यहाँ पर श्री शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव की दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के शुभ फलों में वृद्घि होती है।

मंदिर में श्री शनिदेव का तेलाभिषेक करते हुए 'ॐ शं शनैश्चराय नम:', 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: ' मंत्रों का उच्चारण भक्तों द्वारा किया जाता है उसके उपरांत प्राकृत मूर्ति की परिक्रमा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में श्री शनिदेव की पूजा-अर्चना, तेलाभिषेक करता है उसे हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। मंदिर परिसर के अंदर ही पूजा के लिए सामग्री मामूली कीमतों पर उपलब्ध है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मंदिर में बाहर से लाई गयी किसी भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। श्री शनिधाम मंदिर में हर रोज 5 आरतिया होती हैं -प्रथम आरती प्रात: 4 बजे, दूसरी सुबह 7 बजे, तीसरी मध्याह्नï 12 बजे, चौथी सांय 4 बजे तथा पांचवीं आरती संध्या 7 बजे की जाती है।

प्रत्येक शनिवार को हर आरती के बाद दाती जी महाराज स्वयं भक्तों के समक्ष उपस्थित होते हैं। प्रत्येक आरती के उपरांत दाती जी महाराज द्वारा सभी शनि भक्तों को कष्टों से मुक्ति के लिए उचित मार्ग दर्शन और उपाय भी दिये जाते हैं। श्री शनिधाम में शनि भक्त श्री शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोहे से बनी हुई चीज, छाता, कंबल या भंडारे के लिए अनाज आदि चढ़ाते हैं। पूजा में ध्यान लगाना और परिसर में शांति बनाये रखना भक्तों की जिम्मेदारी है। भक्तगण मंदिर का वातावरण शांत और पवित्र बनाये रखने में पूरा सहयोग करते हैं। एक और खास बात यहां आप पूजा करने के अलावा अपनी समस्याओं के निवारण हेतु अलग से समय लेकर ज्योतिष, आयुर्वेद अथवा योग संबंधी परामर्श भी ले सकते हैं। वैसे तो प्रत्येक शनिवार को इस धाम में विधि विधान से पूजा अर्चना होती है परन्तु शनि अमावस्या और शनि जयंती को यहां एक बहुत बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। इन दोनों अवसरों पर यहां विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान किया जाता है। इस दिन 'पितृ दोष' और 'काल सर्प' जैसे दोषों के लिए अनुष्ठान किए जाते हैं।

कैसे पहुंचे श्री शनिधाम

श्री शनिधाम भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है इसलिए धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग किसी से भी ट्रेवल करके आसानी से यहाँ आ सकते है ।

1 फ्लाइट से श्री शनिधाम कैसे पहुंचे – अगर आप श्री शनिधाम के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली का आधिकारिक हवाई अड्डा है जहां से शनिधाम मंदिर लगभग 16.6 किमी दूर है।

2. शनिधाम मंदिर ट्रेन से कैसे पहुंचे – पूरे दिल्ली शहर में मेट्रो रेल सुविधा संचालित है। श्री शनिधाम के लिए सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर और कुतुब मेट्रो स्टेशन हैं।

3सड़क मार्ग से शनिधाम मंदिर कैसे पहुंचे – दिल्ली शहर के लिए कई राज्यों और शहरों से बसें व टैक्सी संचलित हैं जो छतरपुर क्षेत्र तक जाती हैं। टैक्सी और बसों की मदद से आप आसानी से मंदिर तक पहुँच सकते हैं।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • तीन मंत्रालय, तीन मुद्दे: अभाविप ने महिला, कृषि और खेल नीतियों पर रखा पक्ष

    12/16/2025 9:37:08 PM
    नई दिल्ली
  • शैक्षणिक स्वतंत्रता, संवेदनशीलता और आस्था का सम्मान

    12/16/2025 5:54:19 PM
  • स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता भारत की प्राथमिकता: डॉ. बिनय कुमार

    12/16/2025 5:33:20 PM
    नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरे वार्षिक कथा गोष्ठी का मैसाम ने किया उत्कृष्ट आयोजन

    12/15/2025 9:54:14 PM
    नई दिल्ली
  • आरएमजी फ्यूचर की 10वीं वर्षगांठ, उड़ान के लिए सफल लीडरों में उत्साह

    12/15/2025 9:50:25 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED