Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

By: Dilip Kumar
3/21/2024 9:12:45 AM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक संपन्न हुई। मार्गदर्शक मण्डल की बैठक में विभिन्न सम्प्रदायों के करीब 60 प्रमुख सन्तों ने देश की वर्तमान परिस्थितियों और प्रमुख विषयों पर गहन मंथन किया। सभी पूजनीय संतो और राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने आलोक कुमार को विहिप का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस बैठक में संतों ने आह्वान किया कि सनातन धर्म पर हमले करने वालों के विरुद्ध जनजागरण के प्रयासों में तेजी लाई जाए ताकि 2024 के आम चुनाव में सनातन विरोधियों को जवाब दिया जा सके। विहिप के मार्गदर्शक मंडल ने आम चुनाव से पहले सभी संतो, महामंडलेश्वर, आचार्यों से निवेदन किया कि वे राष्ट्र, सनातन धर्म से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर देश की जनता के बीच में जाएं, ताकि हिंदू समाज को और अधिक जागरूक किया जा सके। बैठक में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) , सनातन पर हमले, धर्मांतरण और घर वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बैठक में अपने विचार रखते हुए आह्वान किया कि सभी संत आगे बढ़कर घर वापसी की मुहिम को और तेजी से चलाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह ध्यान रखना होगा कि हिंदू समाज को खांचों में बांटा न जा सके। सबको जाति वर्ग से ऊपर उठकर हिंदू धर्म के आधार पर एक बड़े परिदृश्य में सोचना होगा। विहिप के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना ने बैठक में विहिप की ओर से सनातन धर्म और सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विहिप सामाजिक समरसता, सेवा, गौरक्षा, धर्म प्रसार, जनजागरण इत्यादि विषयों पर लगातार कार्य कर रहा है। ये समय हिंदू विचारों और संस्कृति की दृष्टि से स्वर्णिम काल है।

बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दिनेश चंद्र ने कहा कि विश्व की चिंताओं के समाधान का रास्ता भारत का विचार ही है और यह कोई धर्म या संप्रदाय की बात नही है यह जीवन व्यवहार की बात है। भारत के सामाजिक और गृहस्थ जीवन में महिलाओं का विशेष स्थान है। जो सम्मान हिंदू विचार में महिलाओं को है वह और किसी विचार में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमे दूसरे के दोषों को वर्णन नहीं करना है बल्कि अपने समाज के भीतर की कुरीतियों के बारे में विचार करना है।उन्होंने कहा कि 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के पीछे यह प्रमुख भाव था कि धर्म की स्थापना में मंदिरों का विशेष स्थान है।

महामंडलेश्वर निजस्वरूपानन्द दाती महाराज ने इस अवसर पर कहा कि भारत की अखंडता के सभी संतो को आगे आना चाहिए भारतीय सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना और उसका सरक्षण करना यह हमारी जिम्मेदारी है विश्व हिंदू परिषद सहरानीय कार्य कर रहा है सभी संत हमेशा आपके साथ है राष्ट्र की उन्नति के लिए राष्ट्र धर्म से न कोई बड़ा था न बड़ा होने की संभावना है राष्ट्र हित से बड़ा कोई हित नहीं होता है उन्होंने कहा की राष्ट्रीय संत सेवा एंड गौ रक्षा कल्याण परिषद के माध्यम से सामाजिक समरसता के विषय पर अभी 40 संगोष्ठी, सम्मलेन आयोजित कर चूका है और निरंतर जारी है और कहा की सामाजिक समरसता का मूलमंत्र समानता है, जो समाज में व्याप्त सभी प्रकार के भेदभावों एवं असमानताओं को जड़-मूल से नष्ट कर नागरिकों में परस्पर प्रेम एवं सौहार्द में वृद्धि तथा सभी वर्गों में एकता का संचार करती है। समरसता का आशय भी है कि संसार में विद्यमान चेतन-अचेतन जगत के समस्त घटकों को अपने समान समझना, आदर-सत्कार एवं प्रेम करना, क्योंकि ये सब स्व का ही विस्तार हैं। इसलिए हमें मनसा-वाचा-कर्मणा से यह तथ्य स्वीकार करना पड़ेगा कि प्रकृति के सभी घटक चेतनशील हैं एवं उन सभी के विकास से ही मानव समाज का सर्वतोमुखी विकास संभव है

बैठक की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से तमाम राजनीतिक दल सनातन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं ऐसे में सनातन धर्म के अस्तित्व को बचाने के लिए आम चुनाव से पहले हमें गांव-गांव, कस्बे कस्बे , शहर शहर जाकर हिंदू समाज को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा की नागरिकता संशोधन विधेयक कोई पहला कानून नही है जो धर्म के आधार पर व्यवहार करता है, देश में पहले से ही मुस्लिम पर्सनल लॉ और वक्फ के कानून है जो मजहब के आधार पर व्यवहार करते है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता सनातन धर्म विरोधियों को जवाब दे देगी।

इस बैठक में स्वामी जितेंद्रनन्द सरस्वती जी, महामंडलेश्वर निजस्वरूपानन्द दाती जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिओमगिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शेलेशानंद जी महाराज, श्रीमहंत श्रद्धापुरी जी महाराज, श्रीमहंत भोलागिरी जी महाराज, श्रीमहंत दयालपुरी जी, श्रीमहंत प्रेमपुरी जी, श्रीमहंत माधवानंद पुरी जी महाराज, महंत सतीशदास, स्वामी प्रज्ञानंद पुरी, आचार्य लोकेश मुनि जी, आलोक कुमार जी( अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष), दिनेश चंद्र जी (मार्गदर्शक), कपिल खन्ना जी (प्रान्त अध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार गुप्ता जी (प्रान्त मंत्री), दीपक गुप्ता, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख सहित संत समाज और विहिप के विभिन्न दायित्वों से जुड़े कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 21 अक्टूबर को आजादी की घोषणा का दिवस घोषित किया जाए

    10/23/2025 4:27:53 PM
    नई दिल्ली
  • तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिंघों की रिहाई के लिए हुई अरदास

    10/23/2025 4:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED