एएफसी एशियन कप के तीसरे मैच में भारत और थाईलैंड 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया के लिए पहला गोल सुनील छेत्री ने 27वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। थाईलैंड के लिए पहला गोल तीरासिल ने 33वें मिनट में किया। छेत्री का 105वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 66वां गोल है। मौजूदा फुटबॉलर्स में वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा। मेसी ने 128 मैच में 65 गोल किए हैं। इस मामले में छेत्री से आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 154 मैच में 85 गोल किए हैं।
भारत को पहली फ्री किक पांचवें मिनट में मिली, लेकिन अनस उसे गोल में नहीं बदल सके। इसके बाद 14वें मिनट में थाईलैंड के खिलाड़ी ने सुनील छेत्री को मैदान में गिरा दिया। इस पर रेफरी ने भारत को दूसरी फ्री-किक दे दी, लेकिन 15वें मिनट में अनिरूद्ध थापा उसे गोलपोस्ट में नहीं डाल सके। फीफा रैंकिंग में भारत 97वें और थाईलैंड 118वें स्थान पर है।
दोनों टीमें नौ साल बाद एक-दूसरे से खेल रही है। पिछली बार थाईलैंड ने भारत को दो मैच में 2-1 और 1-0 के अंतर से हराया था। भारतीय टीम 33 साल से थाईलैंड को नहीं हरा सकी। भारत को पिछली जीत 1986 में मेर्डेका कप के दौरान कुआलालंपुर में मिली थी। दोनों देशों के बीच इससे पहले कुल 24 मुकाबले खेले गए, जिसमें थाईलैंड ने 12 जीते। वहीं, भारतीय टीम को केवल पांच मैच में जीत मिली। सात मुकाबले ड्रॉ रहे।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More