लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज जारी अपनी 21वीं सूची में उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा ने संतकबीर नगर में विधायक पर जूतों की बौछार करने वाले शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनके पिता तथा उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को भाजपा ने देवरिया ने प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा ने पांच सांसदों का टिकट फिर काटा है। अब सिर्फ घोसी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को अम्बेडकरनगर से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने प्रतापगढ़ अपना दल सांसद हरिवंश सिंह का टिकट काटा है। यहां से पार्टी ने अपना दल विधायक संगम लाल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।
जौनपुर से पार्टी के सांसद केपी सिंह टिकट बचाने में कामयाब रहे हैं। देवरिया से सांसद कलराज मिश्रा चुनाव लडऩे से मना कर चुके हैं। संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी को अनुशासनहीनता का खामियाजा उठाना पड़ा है। भदोही से सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को बलिया से टिकट दिया गया है। पार्टी ने संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण निषाद फिलहाल गोरखपुर से सांसद हैं। भोजपुरी फिल्म के अभिनेता रवि किशन को पार्टी ने गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More