Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

BJP का समर्पित कार्यकर्ता हूं :भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

By: Dilip Kumar
4/26/2019 10:39:44 PM
नई दिल्ली

मैं बीजेपी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, मैंने किसी पद की लालसा में दल की सदस्यता नहीं ली थी. मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नवनिर्माण में अपना अंशदान करना चाहता हूं. यह कहना है भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और नायक पवन सिंह का. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है. कैडर की पार्टी, विचारधारा की पार्टी है. ईमानदार निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है. देश का वह हर नागरिक जो देश से प्रेम करता है, जिसके लिए मातृभूमि माता एक समान है, जो देश की सरहद को अपने सीने पर गोली खाकर सुरक्षित रखने की लालसा रखता है, उसकी पार्टी है बीजेपी.

पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है, 9 वर्ष की आयु से ही उन्होंने संघर्ष किया है. आज इस मुकाम पर वे हैं, वहां भी खुद को एक आम आदमी समझते हैं. जो कुछ दिया है भोजपुरी भाषी दर्शकों श्रोताओं ने उन्हें दिया है. उन्हें इस बात का कभी घमंड नहीं होता कि वह स्टार है, सुपरस्टार हैं. आज भी खुद को एक आम आदमी ही मानते हैं. राजनीति में प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी पद की लालच में बीजेपी में शामिल नहीं हुए थे. हां, यह जरूर था कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें संगठन में प्रचार प्रसार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, जिसे उन्होंने अपने कार्यक्रमों में से समय निकाल कर पूरा किया.

बीजेपी के द्वारा अंतिम समय में पश्चिम बंगाल से फाइनल टिकट कटवा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा इस बात कि जानकारी नहीं है और न ही उन्हें लगता है कि किसी ने उनका टिकट कटवाया होगा. पार्टी ने जो भी निर्णय लिया होगा उचित लिया होगा. वह सुनी सुनाई किसी तरह की बातों में विश्वास नहीं करते, विरोधियों के प्रति भी मन में श्रद्धा रखते हैं. जो कोई भी उनके प्रति छल की मानसिकता रखता है, उसके दीर्घायु होने की वे कामना करते हैं. बिहार के क्षत्रिय संगठनों द्वारा उनके टिकट नहीं मिलने के बाद शुरू हुए आंदोलन को लेकर पवन सिंह ने कहा कि वे हाथ जोड़कर सभी से निवेदन करते हैं कि चुनाव के समय में सभी लोग भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के लिए कार्य करें.

देश को एक सशक्त प्रधानमंत्री, एक सशक्त जननायक की आवश्यकता है. पूरा देश आज नरेंद्र मोदी जी के चेहरे को देखकर देश में मतदान कर रहा है. वह किसी निजी स्वार्थ के लिए राजनीति में नहीं आए. जनता ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, जिसका वे आजीवन ऋणी रहेंगे. जो लोग उन्हें चाहते हैं, जो लोग उन्हें प्यार करते हैं. उनके अंदर रोष जरूर है पर वे सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि किसी भी तरह के आंदोलन या बयानबाजी से बचें. हो सकता है कि विरोधियों की सुनियोजित साजिश चुनाव के इस घड़ी में उनको भड़काने के लिए किया गया हो. उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं, किसी तरह की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करते.

वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और किसी भी तरह के तत्कालिक लाभ या प्रलोभन के लिए इसी तरह झांसे में नहीं आते. बातचीत के क्रम में पवन सिंह ने बताया कि क्षत्रिय संगठनों से उनका विशेष लगाव शुरू से ही रहा है, चाहे राजस्थान हो, दिल्ली हो, मध्य प्रदेश हो, उत्तर प्रदेश और बिहार व झारखंड हो या पश्चिम बंगाल हो, किसी भी क्षत्रिय संगठन के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहते हैं. इसलिए उनके चाहने वाले लोगों की तादाद काफी है. लोगों को लगता होगा कि मुझे टिकट मिलना चाहिए. अपने चाहने वाले लोगों से निवेदन करना चाहते हैं कि इस घड़ी में राष्ट्र निर्माण के भागीदार बनें.

पवन सिंह ने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के लिए भी उपलब्ध हैं. पार्टी को अगर लगेगा कि उन्हें कहां-कहां इस्तेमाल किया जा सकता है. पार्टी जहां कहीं भी आदेश देगी, वे चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे. फिलहाल उनकी आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग चल रही है. बिहार में उनकी कई फिल्में छठे सातवें सप्ताह में अच्छा बिजनेस कर रही हैं. स्टेज शो भी चल रहे हैं. सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं. उन्हें कहीं से भी नहीं लगता है कि किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा भारतीय जनता पार्टी में उनके साथ डबल क्रॉस किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं राजपूत हूं, पीछे से वार नहीं करता. आन बान शान के लिए सर कटाना पसंद करता हूं, सर झुकाना नहीं. वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं और जुड़े रहेंगे.


related topics

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

4/9/2026 10:39:50 PM

इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More

प्लास्टिक रोज -लव, मिस्ट्री, मर्डर और पर्यावरण उपदेश देती फ़िल्म

4/6/2026 10:09:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More

जुनून से दर्द तक: भंसाली के 7 गाने जो सीधे दिल को छू जाते हैं

4/6/2026 10:05:37 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा इतिहास, ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह

4/6/2026 3:39:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More

‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम हुए घायल, बोले - रुकना नहीं था विकल्प

4/6/2026 3:36:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More

फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 को होगी रिलीज

4/6/2026 3:34:07 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More

ऑन-स्क्रीन लॉजिक, ऑफ-स्क्रीन एंग्जायटी: अंगिरा की कहानी

4/6/2026 2:44:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

सन नियो कलाकारों ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी खुशियाँ

1/12/2026 7:40:27 PM

आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

    4/11/2026 12:15:39 PM
    नई दिल्ली
  • जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन

    4/10/2026 4:01:33 PM
    नई दिल्ली
  • रबर एक्सपो में दिखी भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत

    4/10/2026 12:08:06 AM
    नई दिल्ली
  • प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

    4/9/2026 10:39:50 PM
    नई दिल्ली
  • ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

    4/9/2026 10:35:39 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED