उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने मंगलवार को यहां कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो वह आत्महत्या कर लेंगे. वसीम रिजवी ने जारी एक बयान में कहा है, “अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बने तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट के पास जाकर आत्महत्या कर लूंगा.”
रिजवी ने कहा है, “अगर 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन जाता है तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है इज्जत की मौत मरना.” रिजवी ने कहा, “देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए मोहब्बत है तो गद्दारों में खौफ है. वह देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं.”
रिजवी ने कहा, “राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है. जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं तो कट्टरपंथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं. वह कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे.” वसीम रिजवी राममंदिर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने पिछले दिनों मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं.
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More