एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा एक बार फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही है। विपक्ष लगातार इस आंकड़ों को खारिज कर रहा है। वहीं, नतीजों से पहले गैर भाजपा सरकार बनाने की कवायद में लगे आंध्र प्रदेश के सीए चंद्रबाबू नायडू ने अब EVM को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि मतगणना प्रक्रिया में कई समस्याएं हैं।
एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि मुझे एक हजार फीसदी भरोसा है कि टीडीपी ही चुनाव जीतेगी। ईवीएम पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया में कई समस्याएं हैं। चुनाव आयोग को उन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। ईवीएम के संबंध में कई अफवाहें हैं जैसे, प्रिंटरों में हेरफेर की जा सकती है और कंट्रोल पैनल को बदला जा सकता है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान और नतीजों से पहले ही तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विपक्षी खेमे की सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने में जुट गए थे। चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी खेमे के कई नेताओं से मुलाकात कर सरकार बनाने की पहल पर चर्चा की। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नायडू की मुलाकात विपक्षी गोलबंदी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More