मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नौ महिलाओं, लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी यहां के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। स्थानीय महिलाओं को देह व्यापार के इस धंधे के बारे में जब पता चला तो पर्यटन नगरी मनाली की छवि को खराब करने पर उतारू लोंगों के खिलाफ वे एकजुट हो गईं। महिलाओं ने मनाली के एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया। उन्होंने प्रशासन और होटल कारोबारियों के साथ बैठक की और खुद शहर की सड़कों पर निकलीं।
महिलाओं को एक होटल में इस तरह के धंधे का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं।
सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली।
गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल 2018 में भी मनाली में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया गया था और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची थी और उसने आपबीती सुनाई थी। वहीं सितंबर 2017 में मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More