सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान छेत्री ने 108 मैच खेले हैं। छेत्री ने इस मामले में पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया को पीछे छोड़ा। भूटिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 107 मैच खेले थे। छेत्री ने यहां जारी किंग्स के पहले मैच में कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ के खिलाफ मैदान पर उतरकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। भारतीय कप्तान ने मैच के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए 68वां गोल भी दागा। छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भारत के लिए सबसे अधिक गोल दाग चुके हैं।
भारत की टीम किंग्स कप में कुल दो मैच खेलेगी। पहले मैच में उसका सामना कुराकाओ से हो रहा है। भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो वह फाइनल पहुंचेगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करना होगा। इस टूर्नामेंट में मेजाबन थाईलैंड के अलावा, वियतनाम की टीम भी हिस्सा ले रही है।
करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने अपने रिकॉर्ड मैच में भले ही गोल कर दिया हो, लेकिन भारत को बुधवार को यहां किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ऊंची रैंकिंग की कुराकाओ से 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का पहला टूर्नामेंट है।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More