आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए। मुख्यमंत्री आवास पर हुई वाईएसआर कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे। रेड्डी ने 30 मई को तेलंगाना से अलग होने के बाद आंध्र के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। चंद्रबाबू नायडू की अगुआई वाली पिछली तेदेपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री कपु समुदाय और पिछड़ा वर्ग से थे।
वाईएसआर कांग्रेस के विधायक मुस्तफा शेख ने बताया कि कैबिनेट में शामिल पांचों डिप्टी सीएम अलग-अलग समुदाय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कपु समुदाय से होंगे। हम सरकार में सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रहे हैं। करीब ढाई साल बाद कामकाज की समीक्षा कर कैबिनेट में बदलाव भी करेंगे। जगनमोहन राज्य के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे।
जगनमोहन सरकार ने गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू की सरकार के उस विवादित फैसले को बदल दिया था, जिसके तहत सीबीआई को राज्य में जांच और छापेमार कार्रवाई करने की अनुमति पर रोक लगी थी। सीबीआई को अब राज्य में किसी भी भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में कार्रवाई का पूरा अधिकार होगा। 8 नवंबर 2018 को तत्कालीन तेदेपा सरकार ने सरकारी आदेश जारी कर उस आम सहमति को वापस ले लिया था, जिसके तहत सीबीआई को राज्य में कार्रवाई का अधिकार मिला था।
46 साल के जगनमोहन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वायएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं। वे कडपा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को हराया था। चुनाव में वायएसआर कांग्रेस ने 175 में से 151 विधानसभा सीटें अपने नाम कीं, जबकि राज्य में लोकसभा की 25 में से 22 सीटें भी जीतीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More