भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी। माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया।’’
भाजपा नेता ने कहा,‘‘(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है।’’ राम माधव ने ये भी कहा कि मोदी ने वैश्विक मंच पर देश और उसके नागरिक का सम्मान बढ़ाया है और यही वजह है कि केंद्र में दूसरी बार भाजपा को चुना गया। राम माधव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं, इसलिए उन्हें भाजपा समर्थकों और गैर-समर्थकों में अंतर नहीं करना चाहिए।
बता दें कि लोकसभा की दोनों सीटें जीतने के बाद अगरतला, त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किया था। इसमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ कई अन्य नेता भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने समारोह के दौरान कहा, 'फिर लोकसभा जीत गए लेकिन यह फुल स्टॉप नहीं है। यह तो शुरुआत है, लंबा सफर तय करना है।'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More