हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में वीरवार को बंजार से गाड़ागुशैणी जा रही निजी बस बहोट मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन व ग्रामीणों ने अब तक 32 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। बताया जा रहा है बस में करीब 60 सवारियां थीं। बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे। प्रशासन व ग्रामीणों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बस ओवरलोड होने के कारण चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ पाई और पीछे की ओर खाई में जा गिरी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मंडी जिला से पांच एंबुलेंस कुल्लू भेज दी गई हैं।
बस हादसे में हताहत हुए अधिकतर लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के हैं। सीएम भी कुछ देर में शिमला से घटनास्थल पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा घायल व मृतक सराज के गाड़ागुशैण के निवासी हैा। अब तक बस करीब 12 महिलाएं, छह युवतियां, सात बच्चे व 10 युवक निकाले जा चुके हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। कुछ को गंभीर हालत में कुल्लू भी रेफर किया गया है। हादसे में सराज हलके के गाड़ागुशैणी निवासी 20 वर्षीय चांदनी पुत्री बृज लाल व मान सिंह की मौत हो गई।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More