झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए आज यहां विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा, ‘वैसे तो राज्य की रघुवर दास सरकार हर तरफ भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है लेकिन उनके स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तो खुलेआम कैमरे पर नकदी लेते हुए देखे गये हैं. ऐसे में उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.'
ज्ञातव्य है कि कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को एक मामले के लिए डील करते हुए कथित रूप से नकदी लेते हुए ऑन कैमरा स्थानीय मीडिया में दिखाया गया था. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि उन्होंने किसी परियोजना के लिए पैसा दिया था और उसी का हिसाब ले रहे थे. लेकिन विपक्ष और मीडिया ने उसे गलत तरीके से रिश्वत के तौर पर पेश करने की कोशिश की. एक अन्य सवाल के जवाब में हेमंत ने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था में पूरी तरह विफल है, राज्य में कहीं मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है तो कहीं डायन बिसाही बताकर लोगों की जान ली जा रही है लेकिन सरकार है कि उसकी कान पर जूं नहीं रेंग रही है.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More