अगर सबकुछ ठीक रहा तो सीतामढ़ी नगर निगम दीपावली से पहले बन जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा चुकी है। अब अधिसूचना जारी होते ही सीतामढ़ी नगर परिषद से नगर निगम में बदल जाएगा। इसके साथ ही सीतामढ़ी नगर परिषद और डुमरा नगर पंचायत का वजूद समाप्त हो जाएगा। नगर परिषद और नगर निगम का विलय हो जाएगा। साथ ही आसपास के गांवों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। डीएम द्वारा सरकार को जो प्रस्ताव भेजा गया था उसमें सीतामढ़ी नगर परिषद के 28 वार्ड और डुमरा नगर पंचायत के 13 वार्डों के अलावा शहर से सटे 19 गांव भी शामिल हैं।
जिलाधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि दीपावली के पूर्व ही सीतामढ़ी नगर निगम बन जाएगा। नगर निगम बन जाने से सीतामढ़ी शहर में विकास की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। जनवरी में डीएम ने नगर निगम की परिकल्पना तैयार की और सरकार के पास प्रस्ताव भेजा। इसपर सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रीगा, रून्नीसैदपुर, परिहार और बथनाहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की की मांग काफी दिनों पहले से हो रही है लेकिन अभी इस पर विचार होना बाकी है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More