Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

भारी बारिश की चपेट में उत्तर भारत के कई इलाके, उत्तरकाशी में बादल फटा

By: Dilip Kumar
8/19/2019 11:36:14 AM
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश की वजह से कम से कम 31 लोगों की मौत गई जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद इन सभी राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यमुना नदी में हथिनी बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरियाणा ने सेना को तैयार रहने को कहा है।उत्तराखंड के मोरी तहसील में बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां अबतक इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।आपदा प्रबंधन के सचिव(प्रभारी) एस ए मुरुगेसन ने इस बात की जानकारी दी है।

फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। बादल फटने के बाद बचाव अभियान के लिए संचार उपकरणों और रस्सियों के साथ मोरी के अरकोट के लिए दो हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी। तीन मेडिकल टीमें अरकोट भी वहां पहुंची। यहां दो लोगों को देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड लाया गया। उन्हें दून अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हिमाचल प्रदेश: शिमला के चबा क्षेत्र में सतलज नदी पर बने फुटब्रिज का एक हिस्सा नदी में गिर गया। इस पुल से शकरा, बालदी, बिंदला और जेडवी गाँव को कनेक्टिविटी मिलती थी। इस इलाके में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है।हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए 8 लाख क्यूसेक से अधिक पानी के बाद दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इस वजह से अब दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। आज यमुना नदी का जलस्तर 204.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया है जबकि चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने नदी के किनारे बसे इलाकों से लोगों को निकल जाने के आदेश जारी किए है। इस काम के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।

उत्तराखंड में भी बारिश का कहर, नौ की मौत,15 लापता

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में बादल फटने, नदी नालों में उफान व भूस्खलन की घटनाओं में जानमाल की काफी क्षति हुई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 15 लोग नालों के उफान और मलबे के साथ बह गए, जबकि एक ही परिवार के आठ सदस्य मकान के मलबे में दब गए। ऐसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अभी लापता हैं।

हिमाचल में बारिश ने तोड़ा 70 साल का रिकॉर्ड, 22 की मौत

शिमला, केरल और महाराष्ट्र के बाद अब देश के पहाड़ी राज्य भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाके भी शामिल हैं। हिमाचल में तो 70 साल में पहली बार इतनी बारिश हुई है। इसके चलते अब तक 22 लोगों को मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं। सात लापता बताए जा रहे हैं। कुल्लू जिले का संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है।ऊना और शिमला-सोलन के बीच रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में बारिश के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में छह और उत्तर प्रदेश में तीन लोग काल का ग्रास बने। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार कुछ राहत मिलने का संभावना है। 20 साल बाद अगस्त में बर्फ : हिमाचल की चोटियों पर 20 साल बाद अगस्त में बर्फबारी देखी गई है। कुल्लू जिले के रोहतांग र्दे और लाहुल-स्पीति की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

श्री नैना देवी में सर्वाधिक बारिश

हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान औसत 102.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, इससे पहले 14 अगस्त 2011 को 74 मिलीमीटर और 1950 में 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। सबसे अधिक वर्षा श्री नैनादेवी में 330 मिलीमीटर हुई।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी

दिल्ली में भी रविवार को बारिश हुई और यहां अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है क्योंकि यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की आशंका है।

यमुना में हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा 8 लाख क्यूसेक पानी

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार शाम चार बजे आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 32 घंटे में इस पानी के दिल्ली आने की उम्मीद है। इससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ेगा। फिलहाल अभी जलस्तर चेतावनी संदेश से नीचे है। बैराज से बड़ी मात्र में पानी छोड़े जाने से पूर्वी जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने खादर इलाकों को खाली करने के लिए मुनादी शुरू कर दी है। प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए 011-22051234 नंबर जारी किया है। पूर्वी जिले के जिलाधिकारी दीपक ¨शदे ने खादर इलाकों में रहने वाले लोगों से इलाका खाली करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि लोग यमुना के किनारे न जाएं। यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इससे खादर इलाकों में भी पानी भरने की आशंका है। दीपक शिंदे ने बताया कि भारी बारिश के कारण हथिनी कुंड बैराज से समय-समय पर पानी छोड़ा जा रहा है।

दिल्ली-हरियाणा पर बाढ़ का खतरा

मौजूदा समय में यमुना का जलस्तर 203.37 मीटर है। यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है। उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने गीता कॉलोनी स्थित पूर्वी जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। यह 24 घंटे काम करेगा। आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-22051234 भी जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति जलस्तर से संबंधित जानकारी ले सकता है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति बाढ़ में फंस गया है तो वह इस नंबर पर फोन करके मदद ले सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को यमुना और उसके आसपास न जाने दें। साथ ही प्रशासन की टीम खादर इलाकों को खाली करने के लिए मुनादी कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में हो सकती है।


related topics

कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र से देश की महिलाएं तथा छात्राएं असुरक्षित: अभाविप

10/9/2026 9:00:27 PM

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More

अभाविप नीत डूसू के 26 नए प्रकोष्ठ शुरू, मिलेंगे नए अवसर

10/8/2026 10:03:19 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More

'दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकें राष्ट्रबोध की प्रेरक रचनाएं'

9/28/2026 8:33:32 AM

सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

8/18/2026 10:59:24 AM
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा नोएडा ..Read More

'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

8/4/2026 6:51:20 PM

अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More

 संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

8/4/2026 6:48:06 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र से देश की महिलाएं तथा छात्राएं असुरक्षित: अभाविप

    10/9/2026 9:00:27 PM
    नई दिल्ली
  • अभाविप नीत डूसू के 26 नए प्रकोष्ठ शुरू, मिलेंगे नए अवसर

    10/8/2026 10:03:19 PM
    नई दिल्ली
  • त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवी नर्मदे! - प्रदीप पंडित

    10/2/2026 4:18:42 PM
    नई दिल्ली
  • 'दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकें राष्ट्रबोध की प्रेरक रचनाएं'

    9/28/2026 8:33:32 AM
    नई दिल्ली
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED