इसरो के अध्यक्ष के सिवन को गुरुवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी द्वारा तमिलनाडु सरकार के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ के सिवन को यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दी गई है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष सिवन को पहले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुरस्कृत किए जाने की योजना थी लेकिन ऐसा हो न सका। सरकार ने तब बताया था कि सिवन को बाद की मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के हाथों यह पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके बाद गुरुवार को इसरो प्रमुख ने सचिवालय में पलानीस्वामी से मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार में आठ ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये नकद और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया। कलाम पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो वैज्ञानिक विकास, मानविकी और छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। इसे तमिलनाडु सरकार प्रदान करती है। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने 2015 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
डॉ के सिवन की देखरेख में ही इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रमा पर दूसरा मिशन चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। 62 वर्षीय सिवन अपने परिवार में पहले स्नातक हैं। उन्होंने 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद वह इसरो में शामिल हो गए। उन्हें साल 1999 में डॉ विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More