तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरीश राव समेत छह मंत्रियों को शामिल कर रविवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। पूर्व मंत्री सविता इंद्रा रेड्डी समेत दो महिलाओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है। राव के बेटे के टी रामा राव और उनके भतीजे एवं टीआरएस के विधायक हरीश राव टीआरएस की पिछली सरकार में (2014-18) भी मंत्री थे जबकि सविता इंद्रा रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व सरकार में गृहमंत्री थीं।
नए मंत्रियों को तेलंगाना की राज्यपाल टी सुंदरराजन ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्यों के शामिल होने के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 18 हो गई है। वहीं, इससे पहले तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। तमिलसाईं सुंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। वह तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More