माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Surface Event में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. सबसे बड़ा सरप्राइज इस इवेंट में लॉन्च किया गया एक फोल्डेबल फोन रहा. Surface Duo एक फोल्डेबल फोन है जिसमें Android का सपोर्ट दिया गया है. दो डिस्प्ले एक हिंज से कनेक्टेड हैं. Surface Duo में 5.6 इंच के दो डिस्प्ले हैं और इन्हें आप 360 डिग्री तक रोटेट कर सकते हैं. यानी अनफोल्ड करने के बाद ये 8.3 इच का टैबलेट बन जाता है. खास बात ये है कि दोनों स्क्रीन को साइड बाइ साइड यूज कर सकते हैं.
दोनों डिस्प्ले पर आप अलग अलग ऐप चला सकते हैं या चाहें तो किसी एक ऐप को दोनों डिस्प्ले जोड़ कर लैंडस्केप मोड पर चला सकते हैं. गेमिंग के लिए आप दूसरे डिस्प्ले को कीबोर्ड या गेम कंट्रोलर क तरह भी यूज कर सकते हैं. जैसा की हमने आपको पहले भी बताया यह Android पर चलता है, लेकिन कंपनी ने इसे पूरी तरह से कस्टमाइज किया है. Surface Duo में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया गया है.
Surface Neo में 9 इंच की डुअल डिस्प्ल दी गई है और ये 5.6mm थिक है. कंपनी ने दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे पतला एलसीडी है. इसे 360 डिग्री हिंज के साथ अटैच किया गया है. इसकी बिक्री अगले साल से शुरू होगी. इसकी कई खासियतें हैं, दूसरे डिस्प्ले को कीबोर्ड के तौर पर भी यूज कर सकते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्फेस इवेंट में Windows 10 X का भी ऐलान किया है. ये दरअसल Windows का एक नया वर्जन है और Surface Neo इसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. कंपनी ने कहा है कि कुछ सालों से इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम किया जा रहा था. इसमें कई अलग फीचर्स दिए गए हैं जो डुअल डिस्प्ले के लिए खास हैं.
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More