एक्ट्रेस सनी लियोनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ में काफी प्रयोगवादी भी रही हैं. वे बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ सिनेमा और नेपाली सिनेमा में अपने आपको एक्सप्लोर कर रही हैं. साथ ही वे कई चैरिटी इंवेट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. सनी लियोनी फैशन डिजाइनर मेहका मीरपुरी द्वारा आयोजित सालाना चैरिटी गाला को होस्ट करने जा रही हैं. ये चैरिटी इवेंट टाटा मेमोरियल अस्पताल के केंसर मरीजों के लिए आयोजित किया है. उन्होंने इस मौके पर ये भी बताया कि कैंसर के चलते वे अपने जिंदगी में अपने घर के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो चुकी हैं. उन्होंने इस मौके पर कहा, मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खोया है तो ये प्रयास मेरे दिल के बहुत करीब है.
उन्होंने कहा कि अगर वे एक भी इंसान के लिए जागरुकता और पैसा इकट्टठा करने में कामयाब रहीं तो ये कैंसर के खिलाफ जंग में एक छोटी सी जीत साबित होगी. सनी ने ये भी कहा कि वे अपने अनुभवों के द्वारा लोगों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों को प्रेरित करने की कोशिश करेंगी.
बॉलीवुड के साथ ही नेपाली सिनेमा में भी एक्टिव हैं सनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी हाल ही में अपने नेपाली फिल्म के चलते चर्चा में थीं. वे अपनी नेपाली फिल्म पासवर्ड के प्रीमियर शो में शामिल होने काठमांडू पहुंची सनी नेपाल के पारंपरिक लुक में नजर आईं थीं. इस फिल्म का निर्देशन सम्राट बसनेत और हीरल जोशी ने किया है. इसमें अनूप बिक्रम शाही, बुद्दी तमांग, विक्रम जोशी, धीरेन शाक्या और रविंद्र झा जैसे सितारों ने काम किया है. सनी के पास इसके अलावा कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं. वे अपनी अपकमिंग फिल्म कोकाकोला में यूपी का एक्सेंट सीखने के चलते भी चर्चा में थीं. सनी इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी एक्टिव बनी हुई हैं.
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More