विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में 8 विकेट पर 385 रन बना लिए। पहली पारी के आधार पर अभी भी भारतीय टीम 117 रन से आगे है। टीम इंडिया ने पहली पारी 8 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की थी। टेस्ट के तीसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। ओपनर डीन एल्गर ने 160 और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में अब तक 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 27वीं बार टेस्ट की एक पारी में 5+ विकेट लिए।
डीकॉक ने करियर का 5वां शतक लगाया। उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया। एल्गर ने 12वां शतक लगाया। वे 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय मैदान पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। वर्नोन फिलैंडर (0) को अश्विन ने बोल्ड कर दिया। दिन खेल खत्म होने के समय सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज 3 रन बनाकर नाबाद थे। जडेजा ने टेस्ट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वे सबसे कम टेस्ट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। उन्होंने 44 टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के रंगना हेराथ ने 47 टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ था।
एल्गर का भारत के खिलाफ पहला शतक
एल्गर ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उन्होंने डीकॉक के साथ छठे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की। एल्गर ने 287 गेंद की पारी में 18 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस- एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। डुप्लेसिस ने 20वां अर्धशतक लगाया। टेम्बा बवुमा को इशांत शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। बवुमा 18 रन ही बना सके।
दूसरे दिन अफ्रीकी टीम के 3 विकेट गिरे थे
मैच के दूसरे दिन आखिरी सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते 39 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्कराम को 5 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने बोल्ड कर दिया। थिउनिस डी ब्रुईन 4 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा बैठे। डेन पीट खाता खोले बगैर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की
इससे पहले भारत के लिए मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। ये उनका 5 टेस्ट में पहला शतक भी है। रोहित शर्मा ने 176 रन बनाए। रोहित और मयंक दोनों ने अपनी-अपनी पारी में 23 चौके और छह छक्के लगाए। मयंक-रोहित ने पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More