देश के लिए शहीद होने और युद्ध में 60% से ज्यादा विकलांग होने पर जवानों के परिजनों को अब केंद्र सरकार आठ लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देगी. रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को आर्थिक मदद चार गुना बढ़ाने का ऐलान किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी दी. इससे पहले दो लाख रुपए तक की मदद मिलती थी.
शहीदों के परिजनों को सेना युद्ध शहीद कल्याण निधि (एबीसीडब्लूएफ) के तहत 8 लाख रुपए दिए जाएंगे. यह मदद पेंशन, सामूहिक बीमा योजना, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अतिरिक्त दी जाएगी. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, "रक्षा मंत्री ने युद्ध हताहतों की सभी श्रेणी के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी."
फरवरी 2016 में सियाचिन में 10 जवानों की शहादत के बाद भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (ईएसडब्ल्यू) ने एबीसीडब्लूएफ का गठन किया था. एबीसीडब्लूएफ की स्थापना जुलाई 2017 में की गई थी लेकिन इसे अप्रैल 2016 से ही लागू कर दिया गया था.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More