प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। रोहतांग में 15, कोकसर में नौ और केलांग में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। चंबा में बारिश और शिमला-ऊना में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को खराब मौसम के चलते गगल हवाई अड्डे से लगातार दूसरे दिन हवाई उड़ाने ठप रहीं। मौसम के बिगड़े मिजाज से एक बार फिर कुल्लू और लाहौल में शीतलहर बढ़ गई है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
घाटी की पहाड़ियों के साथ रिहायशी इलाके भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फ से बंद पड़े जिला मुख्यालय केलांग के रास्तों से बर्फ हटाने के लिए लोग खुद जुट गए हैं। कुल्लू में भी लोग ठंड के चलते घरों में ही दुबकने को मजबूर है। जिला चंबा में शुक्रवार को सुबह के वक्त आंशिक धूप के बाद हल्की बारिश हुई। ऊना और शिमला में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन के समय शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्का सुधार हुआ है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.0, हमीरपुर में 19.4, सोलन में 19.0, सुंदरनगर में 18.0, भुंतर में 17.7, कांगड़ा में 16.2, नाहन में 16.7, ऊना में 15.8, शिमला में 15.2, धर्मशाला में 8.8 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.0, कल्पा में 0.7, मनाली में 2.0, मंडी में 2.6, धर्मशाला में 2.1 और शिमला में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी ज ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जीवन और संघर्ष की जिजीविषा का जश्न मनाते ह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिवाली के उपलक ..Read More
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेंटर- ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला ..Read More
एएमयू ओलड ब्वॉयज़ एसोसीएशन, बिहार ने मुस्लिम विश्विद्यालय अलीगढ़ के संस्थापक और भारतीय ..Read More
MATTER, India’s electric mobility pioneer, today announced the nationwide launch ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भाजपा शासित राज्यों में धर्मांतरण कानूनों का दु ..Read More