छत्तीसगढ़ में आज से राष्ट्रीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव का आगाज हुआ। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के 25 राज्यों सहित 6 देशों के आदिवासी लोक नर्तक दल यहां आए हैं। कांग्रेस सरकार के इस गरिमामयी आयोजन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। राहुल गांधी ने इस महोत्सव को लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने वाला शानदार आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि अब, जब देश में संप्रदायिकता और अराजकता के जरिए भाई को भाई से लड़ाने का प्रयास हो रहा है, ऐसे में इस तरह का आयोजन अलग-अलग संस्कृति के लोगों को एकजुट करने के लिए एक बेहद सकारात्मक कदम है।
राहुल गांधी जैसे ही मंच से अपना भाषण देकर उतरे, उनके सामने छत्तीसगढ़ के गौर माड़िया नर्तक दल प्रस्तुति दे रहे थे। मांदर की मधुर थाप से राहुल मुग्ध हो उठे और खुद को रोक नहीं पाए। बायसन मुकुट पहने राहुल ने मांदर लटकाया और नर्तक दल के साथ नृत्य में शामिल हो गए।उनके साथ-साथ सीएम भूपेश भी मांदर की थाप पर थिरकने लगे। राहुल नर्तक दल की भाव-भंगिमाओं और उनके डांस स्टेप को ध्यान से देखते रहे और उसे अपने अंदाज में करते दिखाई पड़े। उन्होंने नर्तक दलों का जमकर उत्साह वर्धन भी किया। महोत्सव के उद्धाटन कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कांग्रेस के कई आला-नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।
महोत्सव के पहले दिन 11.45 बजे से विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्योहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि और अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिता होगी। इस महोत्सव में असम, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, अस्र्णाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश के नर्तक दल शामिल हैं। आज रात आठ बजे से पांच देशों थाईलैंड, बांग्लादेश, बेलारूस, मालदीव और युगांडा के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More