छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर छतीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर बवाल मच गया है। आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि रेणुका सिंह को नचाएंगे, हम मांदर झेलेंगे (बजाएंगे)। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
छतीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ऐसा सवाल कर दिया है जिसका जवाब शायद ही मंत्री से देते बने। दरअसल उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये संस्कृति मंत्री से पूछा है कि ''क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे ?"
केन्द्रीय मंत्री ने यह सवाल ऐसे वक्त में किया है, जब शुक्रवार 27 दिसंबर को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने यह ट्वीट अमरजीत भगत के उस बयान के आधार पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपनी थाप पर रेणुका सिंह को नचाएंगे।
रेणुका सिंह के इस ट्वीट को सियासी पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। विदित हो कि पिछले दिनों अम्बिकापुर प्रवास पर पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने छतीसगढ़ से इकलौती मंत्री होने के बावजूद आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रित नही करने का आरोप लगाया था।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More