भारत के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की आज 67वीं जयंती है। इस मौके पर आज पूरा देश उनको श्रद्धांजली दे रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली की जयंती के अवसर पर पटना के कंकड़बाग के नवनिर्मित पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौेके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अरूण जेटली के परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे। बता दें कि अरूण जेटली के निधन के चार महीने बाद आज उनकी जयंती है और पूरा देश उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।
बता दें कि बिहार सरकार ने अरूण जेटली की जयंती को राजकीय समारोह के तौर पर मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ ही अरूण जेटली की पत्नी के साथ ही कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बता दें कि इस खास अवसर के लिए राज्य सरकार ने बकायदा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के परिवार के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। दिवंगत नेता अरूण जेटली की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ ही भाजपा के तमाम प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More