गणतंत्र दिवस पर दुमका पुलिस लाइन मैदान में झंडोतोलन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य की शांति बिगाड़ने वाले तत्वों से सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा और लोहरदगा की घटना से मैं मर्माहत हूं।भीड़तंत्र के आगे न सरकार झुकेगी न किसी को मनमानी करने की छूट दी जाएगी।सभी लोग आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ राज्य के विकास में योगदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के उन शब्दों को याद करता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि संविधान केवल दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीवन का माध्यम है। हमें इस बात को समझना होगा। एक ऐसा कानून का राज्य जो अमीरी-गरीबी, धर्म, समुदाय, विचार के आधार पर किसी को भेदभाव नहीं करते हुए पूरे राज्य के लिए संवेदनशीलता से काम करेगा।
सम्पन्न, समरस और खुशहाल झारखंड बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव ने झारखंड की एक नई राह का आगाज किया है। हम सब मिलकर झारखंड को देश का सबसे सम्पन्न, समरस और खुशहाल राज्य बनाएं। एक ऐसा राज्य जिसमें आदिवासियों, दलितों, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यको का सम्पूर्ण विकास हो। उनके अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा कवचों की रक्षा हमारा दायित्व है। इस राज्य के विकास की अपार संभावनाएं हैं। जन आकांक्षाएं भी प्रबल हैं। जन आकांक्षाओं पर आधारित विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More