सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रदूषण के स्तर में गिरावट का असर देखने को मिला। सोमवार को कई दशकों के बाद लोगों ने खुली आंखों से सैंकड़ों किलोमीटर दूर हिमालय पर्वत शृंखला का दीदार किया। अब तक सिर्फ दादी-नानी के किस्से में ही इसका वर्णन सुना गया था। आईएफएस अधिकारी प्रवीण केसवन ने फोटो शेयर कर प्रकृति का गुणगान किया है।
सीतामढ़ी के बुजुर्ग बताते हैं कि 1970 तक अक्टूबर से मार्च के महीने में हर साल हिमालय पर्वत की चोटी दिखती थी। शाम के समय में तो गुलाबी रंग की बर्फीली चोटी इतनी खूबसूरत दिखती थी कि उसका वर्णन करना मुश्किल है। लेकिन बाद के वर्षों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता गया और हिमालय का दिखना बस किस्सा बनकर रह गया। आज फिर से हिमालय की चोटी देखकर लोगों की बचपन की यादें ताजा हो गयी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद्र ने बताया कि हिमालय की चोटी पुपरी के बलहा से खुली आंखों से देखना हतप्रभ करने वाला था। पहले तो विश्वास नहीं हुआ। आसपास के बुजुर्गों ने जब बताया पहले भी यहां से हिमालय दिखता था तब विश्वास हुआ। वास्तव में यह अद्भुत दृश्य है। पुपरी के भिठ्ठा धरमपुर के डोमापट्टी निवासी 65 वर्षीय हरि नारायण चौधरी ने बताया कि बचपन में वे अपने घर से शाम के समय हिमालय को देखा करते थे।
उन्होंने कहा कि 70 के दशक तक हिमालय की चोटी गांव से दिखती थी। लेकिन समय के साथ यह दिखना बंद हो गया। एक बार फिर ऐसा नजारा सुखद है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हिमालय का ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। इसमें हमारा भी योगदान होना चाहिए। क्योंकि प्रदूषण को हम ही रोक सकते हैं।
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More