जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी ढेर हो गया। अभी वहां एनकाउंटर जारी है और मुठभेड़ स्थल पर 2-3 आतंकियों के घिरने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डोडा शहर से 26 किलोमीटर दूर गुंडाना इलाके में पोस्ता-पोत्रा गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी तक चल रही है। छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसमें सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों ने एक मकान में दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात को अभियान चलाया। संयुक्त दल जब ठिकाने की ओर बढ़ रहा था, तब उन पर भारी गोलीबारी की गई, जिसका उन्होंने जवाब दिया। इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।
डोडा जिले में इस साल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 15 जनवरी को हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर हारून अब्बास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इस महीने की शुरुआत में जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से कुछ हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए थे।
बता दें कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कश्मीर कमांडर रियाज नायकू के सफाए के बाद हिजबुल ने कश्मीर में अपना नया कमांडर बनाया है। हिजबुल के इस नए कमांडर के साथ ही 3 और हिजबुल के आतंकी सुरक्षा बलों के निशाने पर हैं। जिन 10 आतंकियों के सफाए का टारगेट है उसमें 4 हिजबुल के, 3 जैश के आतंकी शामिल हैं। सिक्यॉरिटी एजेंसी सूत्रों के मुताबिक अब जो आतंकी निशाने पर हैं उनमें हिजबुल का नया कमांडर सेफुल्ला है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More