जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। इनमें से 2 जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए। बाकी 3 जवानों का इलाज चल रहा है। हमला दोपहर करीब 12.50 बजे पंपोर बायपास पर हुआ। सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इलाके की नाकाबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पिछले हफ्ते पुलवामा में 2 आतंकी मारे गए थे
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में 27 सितंबर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए थे। आतंकियों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।
अगस्त में आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे
पिछले कुछ महीनों से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर आतंकी हमले तेज हो गए हैं। कश्मीर के नौगाम में 14 अगस्त को आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 12 अगस्त को भी बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More