भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोर देकर कहा कि असम के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 126 में से 100 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में जोरदार वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में चौतरफा विकास कार्य किया है। नड्डा ने सोमवार को सिल्चर में 'विजय संकल्प' रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने असम में वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से राज्य में हुए सभी चुनाव जीते हैं। फिर चाहे वह जिला परिषद, पंचायत,क्षेत्रीय या स्वायत्त परिषद के ही चुनाव क्यों न हों, जीत भाजपा की ही हुई है।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने असम की संस्कृति, भाषा और पहचान को मान्यता दी है। भाजपा बड़ी ही शांति से सभी समुदाय के हितों का ध्यान रखते हुए असम के विकास के लिए काम करती आई है। पार्टी ने उनकी मांगे बिना किसी का अहित किए पूरी की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शांति समझौते पर दस्तखत करके 50 साल पुराने बोडो मुद्दे को सुलझा दिया है। इसी के साथ उग्रवादियों को मुख्यधारा में वापस लेकर आए। यहां दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा प्रमुख ने राज्य के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More