पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बुधवार को उस इलाके का जायजा लिया जहां इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन नवीन ने कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि यूपी और बिहार में कोई खास अंतर नहीं है। आप अपराधी को क्राइम करने के बाद भागने तो नहीं दे सकते हैं ना। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर परिस्थितियां खराब हो रही है और अपराधी बेलगाम हो रहे हैं तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है।
नीतीश सरकार को कटघरे में कर रहा सत्ता और विपक्ष
हाईप्रोफाइल मर्डर केस में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग हो रही है। सभी नेताओं ने राजधानी के पॉश इलाके में हाई प्रोफाइल हत्याकांड की निंदा की है वहीं उन्होंने नीतीश सरकार पर भी हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता ने हत्याकांड को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है।
नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफ़ा दें। इससे पहले उन्होंने हत्याकांड के फौरन बाद ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी। वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं।
भाजपा सांसद बोले- हत्याकांड राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने पटना में इंडिगो स्टेशन मैनेजर की हत्याकांड पर कहा कि आपराधिक चरित्र नहीं होने के बावजूद हुई रूपेश की हत्या चिंताजनक है। यह राज्य की नवगठित एनडीए सरकार पर सवाल उठाता है। हत्या के बाद जारी बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि पटना पुलिस को इस घटना को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। तीन से पांच दिनों के अंदर इस आपराधिक वारदात की पड़ताल कर परिणाम देना चाहिए। जरूरत हो तो इसे सीबीआई को देना चाहिए। आखिर क्या कारण हुई, जो हत्या हुई है। कहीं सुनियोजित रणनीति के तहत सरकार की छवि खराब करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है। आखिर बिना आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को गोली मारा जाना दुखद है।
स्टेशन मैनेजर को गोलियों से भून डाला
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक शंकर पथ में कुसुम विलास अपार्टमेंट के गेट पर पेशेवर अपराधियों ने पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के स्टेशन मैनेजर रुपेश कुमार सिंह (40 वर्ष) को गोलियों से भून डाला। वे मूल रूप से सारण जिले के जलालपुर संवरी गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ छह गोली मारी। गोली लग्जरी कार के शीशे को भेदते हुए मैनेजर के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगने से चालक की सीट के पास गेट पर लगा शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। शंकर पथ में लगे एक सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक बाइक पर दो अपराधी भागते हुए दिखे हैं लेकिन उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More