लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को दो दर्जन नेताओं ने लोजपा से इस्तीफा दे दिया। लोजपा के बागी नेता केशव सिंह ने यह जानकारी दी। केशव सिंह ने बताया कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार एनडीए के घटक दलों से संपर्क करेंगे। केशव सिंह ने कहा की नेता सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। केशव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के साथ मिलकर चुनाव में काम किया। नीतीश कुमार को हराने के लिए कांग्रेस और दूसरे दलों से पैसा लेकर खेल किया गया। उन्होंने कहा की जल्द पैसों के मामलों को लेकर और खुलासा करूंगा।
बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया था। उस समय पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती दें। केशव सिंह ने दावा किया था कि खरमास बाद पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करेंगे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More