जनवरी में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद 15 फरवरी को बॉलीवुड में एक और शादी सम्पन्न हुई। सोमवार शाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा और बिज़नेसमैन वैभव रेखी के साथ पूरे रीति-रिवाज़ से शादी की। यह शादी दीया के बांद्रा स्थित आवास पर हुई। शादी में परिवार के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी पहुंचे।
दीया और वैभव की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया में छा गयी हैं। लाल जोड़े में सजी दीया काफ़ी ख़ूबसूरत और ख़ुश दिख रही थीं। शादी पूरी होने के बाद दीया ने पति वैभव के साथ बाहर आकर फोटोग्राफर्स को पोज़ दिये। वहीं, दीया ने फोटोग्राफर्स के बीच जाकर ख़ुद मिठाई बांटी। शादी में अदिति राव हैदरी, जैकी भगनानी, कुणाल देशमुख ने शिरकत की। बता दें, दीया ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की थी, मगर शनिवार को ख़बरें आयी थीं कि वो वैभव रेखी के साथ शादी कर रही हैं। सोमवार को दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मेहंदी रस्म की फोटो पोस्ट की थी। वहीं, इससे पहले शाह रुख़ ख़ान की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल शॉवर की फोटो शेयर कीं, जिसमें दीया वैभव के परिवार के साथ नज़र आयीं।
दीया की पहली शादी प्रोड्यूसर साहिल सांगा से हुई थी। दोनों ने बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन कंपनी बनायी थी, जिसके तहत उन्होंने लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी और बॉबी जासूस का निर्माण किया था। 2014 में दीया ने साहिल के साथ शादी की थी। 2019 में लगभग 11 साल की रिलेशनशिप के साथ दीया ने तलाक़ ले लिया था। बताया जा रहा है, वैभव के साथ वो पिछले कुछ वक़्त से रिलेशनशिप में थीं। दीया आख़िरी बार अनुभव सिन्हा की फ़िल्म थप्पड़ में नज़र आयी थीं।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More