कश्मीर घाटी में पिछले 16 घंटों के भीतर तीसरी आतंकी वारदात पेश आई है। आतंकवादी ने जिला श्रीनगर के भगत बरजुल्ला इलाके के मुख्य बाजार में खड़े दो पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर उन्हें शहीद कर दिया। हमले को अंजाम देने वाले आतंकी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वह दुकान के बाहर खड़े एक पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसा वापस भागते हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आतंकी ने फिरन पहन रखा है और उसी के भीतर उसने एके-47 छिपा रखी थी। बड़ी आसानी के साथ आतंकी मुख्य बाजार तक पहुंचता है और वहां एक दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाकर वापस भाग जाता है। गोलीबारी की इस घटना के बाहर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले को अंजाम देते हुए आतंकी ने एक अन्य पुलिस कर्मी पर भी गोलियां बरसाई। आतंकी के फरार होने के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद सोहेल अहमद ने एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ा जबकि दूसरे पुलिसकर्मी मोहम्मद युसूफ ने पुलिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकी की तलाश शुरू कर दी है। द रजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आपको बता दें कि पिछले 16 घंटों के भीतर घाटी में यह तीसरी आतंकी वारदात पेश आई है। गत वीरवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शोपियां में मुठभेड़ शुरू हुई थी। शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे लश्कर के तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया था। दूसरी घटना तड़के ढाई बजे के करीब जिला बडगाम में पेश आई। यहां भी तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More