उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पिछले चार महीने से चल रहे किसान आंदोलन के बहाने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने योगेंद्र यादव समेत अनेक विपक्षी नेताओं पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर उपद्रव करने वाले किसान नहीं दंगाई हैं। सीएम योगी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है। पीएम मोदी ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। कृषि बिल किसानों के हित के लिए है। रविवार को न्यूज चैनल एबीपी से बातचीत में लव जिहाद कानून को लेकर योगी ने कहा कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। छल- कपट से शादी करने पर कानून अपना काम करेगा। हिंसा के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर कार्रवाई को लेकर सीएम ने कहा कि वह सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं होने देंगे। जो भी तोड़फोड़ करेगा, उससे वसूला जाएगा।
'बंगाल की जनता चाहती है परिवर्तन'
पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर योगी ने कहा कि बंगाल में केंद्र की योजनाएं नहीं लागू की गईं। बंगाल की जनता भी परिवर्तन चाहती है। वहां की राजनीतिक हिंसा पर हर तरफ चर्चा हो रही है। बंगाल में बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। हर बंगाली यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहता है। बंगाल में लोग सुशासन के लिए बीजेपी की सरकार चाहते हैं।
पिछली सरकार में अपराध-दंगे चरम पर'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पिछले चार सालों के दौरान सकारात्मक माहौल बना है। पिछली सरकारों में अपराध और दंगे चरम पर थे। निवेशक उत्तर प्रदेश आने से डरते थे। यूपी अब एक्सपोर्ट का हब बन रहा है। ये नए भारत का उत्तर प्रदेश है। कोरोना काल और लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल पर योगी ने कहा कि इस दौरान हमारी सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। कोरोना काल में जो मजदूर यूपी लौटा था, वह वापस नहीं गया है। पिछली सरकार ने यूपी को पीछे धकेला था। हमने उद्योग लगाने की प्रकिया आसान की है। कोरोना महामारी ने हमें बड़ा सबक सिखाया है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More