अपनी भाषा में प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के लिए मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल, कुलदीप यादव और उमेश यादव अब भारत के कई भाषाओं वाले माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप में शामिल हो गए हैं। इस अनोखे प्लेटफॉर्म में दी गई कई भाषाओं वाली सुविधा का फायदा उठाते हुए शुभमन गिल ने अंग्रेजी और हिंदी में टीम इंडिया की अगली सीरीज़ के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। शुभमन ने अपनी कू पोस्ट में लिखा, "टीम इंडिया को T20 सीरीज़ में न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मैच के लिए शुभकामनाएंI उम्मीद है कि आप सब अच्छा खेलेंगे और आपका एक बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा 💪💪"
क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में बातचीत के जरिये इन क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर सबका ध्यान आकर्षित किया है।
वहीं, उमेश यादव ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में टीम की हौसलाफजाई करने के लिए कू पोस्ट में लिखा, “आप सबके लिए हम सभी चीयर कर रहे हैं, मुझे यकीन है कि आप हमें गौरवान्वित करेंगे। पूरी भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳💪”
कुलदीप यादव ने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कू करते हुए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं, “हमारी भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और अटूट समर्थन। 🇮🇳”
इससे पहले कू ऐप पर वीरेंद्र सहवाग, वसीम अकरम, वेंकटेश प्रसाद, निखिल चोपड़ा, सैयद सबा करीम, पीयूष चावला, हनुमा विहारी, जोगिंदर शर्मा, प्रवीण कुमार, वीआरवी सिंह, अमोल मजूमदार, विनोद कांबली, वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा, दीप दासगुप्ता जैसे दिग्गज क्रिकेटर काफी सक्रियता से कू करते हैं और भारी तादाद में मौजूद अपने फॉलोअर्स से जुड़े रहते हैं। क्रिकेटर और कमेंटेटर भारतीय भाषाओं में खेल के बारे में अपनी समझ और अंतर्दृष्टि भी साझा कर रहे हैं और इस तरह Koo पूरे भारत में यूज़र्स को भाषा का व्यापक अनुभव प्रदान कर रहा है।
हाल के दिनों में इस मेड-इन-इंडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट से जुड़ी बातचीत ने काफी तेज़ी पकड़ी है, विशेष रूप से टी20 विश्व कप 2021 के दौरान #SabseBadaStadium कैंपेन ने कई देसी भाषाओं में यूज़र्स को इससे जुड़े अपडेट दिए।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More