फिरोजाबाद से दीपक जैन की रिपोर्ट.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में नारी सशक्तिकरण के तहत जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खुद को यह सोचकर पीछे न ले जाएं कि वह छात्रा हैं। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र भी आज बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि अभाविप ने सदैव की तरह आज भी इस कार्यक्रम के जरिए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर छात्राएं महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 या उनके नबर पर कॉल करें। मुख्य वक्ता केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रियंका तिवारी ने सोशल मीडिया एवं टीवी के माध्यम से महिलाओं की छवि खराब की जा रही है। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आगे बढ़ना चाहिए। झांसी की रानी के स्वरूप में दिविशा शर्मा ने मंच पर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
संचालन अनामिका गर्ग एवं यशिका जैन ने किया। 350 से ज्यादा छात्राओं ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया। संयोजिका प्रिया जैन, डीडीएम की प्राचार्या डॉ.विनीता गुप्ता, अनुपम शर्मा, अनिल सागर, कुशाग्र अग्रवाल, वैष्णवी मंच पर रहीं। विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, रजत जैन, अतुल राठौर, सुबोध लवानियां, विख्यात, निर्दोष, लकी पंडित, आयुष मिश्रा, सूरज दिवाकर, अब्दुल चौधरी, अंजली सिंह उपस्थित थे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More