फिरोजाबाद से कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट| अखिल भारतीय सोहम् महा मंडल शाखा फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित संत सम्मेलन में सोहम् मंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए परमार्थ के मार्ग पर चलना चाहिए निस्वार्थ सेवा ही सच्चा परमार्थ है | जैन नगर स्थित सोहम् आश्रम पर आयोजित संत सम्मेलन में आज छठवें दिन महाराज श्री सत्यानंद जी ने संत समागम की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संतों के मुख से कथा सुनने से हृदय की गंदगी दूर होती है कथा तो अमृत समान होती है गीता में भी सेवा भाव से कर्म भक्ति वाणी से भजन करने के लिए भी भगवान ने कहा है भगवान ने आगे कहा है कि मैं ही परमब्रह्म हूं में ही परम पिता हूं मेरे लिए कर्म करो सबसे बड़ी भावना भाव की होनी चाहिए |
रामायण के मर्मज्ञ स्वामी ज्ञानानंद जी ने रामायण की महत्ता पर बोलते हुए कहा कि रामायण में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाना जाता है उन्होंने मर्यादाओं में रहकर राजकाज किया इसलिए आज रामराज्य की कल्पना की बात की जाती है हमेशा धन साथ नहीं देता दान हमेशा बढ़कर ही पुण्य फल देता है बच्चों को धर्म के साथ दान के भी संस्कार देने चाहिए स्वामी प्रणबानंद जी महाराज ने कहा कि जब तक इस मन को संसार से छुटकारा नहीं दिलाओगे तब तक भगवान को नहीं पा सकोगे | स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज नारायणानंद जी महाराज आनंतानंद जी महाराज ने भी अपने धार्मिक विचारों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया |
संत सम्मेलन व संत समागम में आरती के समय चंद्र प्रकाश शर्मा दिवजेंद्र मोहन शर्मा उमाकांत पचौरी एडवोकेट सर्वेस दीक्षित पंडित रामदेव शर्मा डॉ महेश शर्मा प्रवीन अग्रवाल संजय अग्रवाल गोपाल बिहारी अग्रवाल महेंद्र छोटे सुनील बंसल मातादीन यादव शिव नारायण यादव राजेश गुप्ता विद्याराम जगदीश यादव दिनेश लहरी महेश चंद्र यादव लल्ला पहलवान अनुग्रह गोपाल अग्रवाल धर्मेंद्र कुमार विनोद अग्रवाल अश्वनी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे |
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More